फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम एक धोखा : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राष्ट्रीय इंटक के सचिव जगत राम शर्मा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम’ करना मजदूरों के साथ छल है। लगभग 20 साल पहले यह कानून सोनिया गांधी के प्रयास से डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने बनाया था, जिससे 12 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं और गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार मिला। पुराने कानून में खर्च का 90% भार केंद्र और 10% राज्य उठाते थे, जबकि नए अधिनियम में इसे 60%-40% किया गया है, जो गलत है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों की राय बिना लिए पूंजीपतियों के पक्ष में कानून बनाए। राहुल गांधी ने विरोधी पार्टियों के साथ मिलकर ऐसे कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें