चिंतपूर्णी (ऊना)। सोमवार के दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बना रहा। दिनभर बारिश लगी रही जिस कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मंदिर के आसपास दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। शाम के समय हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया जिस कारण श्रद्धालु आराम से मंदिर पहुंचे। दूसरी ओर 19 मार्च से नवरात्र मेले भी शुरू होने वाले हैं। जिसके दृष्टिगत मंदिर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मंदिर की सजावट का कार्य भी इन दिनों चल रहा है। नवनियुक्त मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि नवरात्र मेले के दृष्टिगत प्रशासन आने वाले दिनों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगा ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े और उनकी आस्था में और भी बढ़ोतरी हो।