युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया था केस
ऊना। थाना गगरेट के अंतर्गत डेरा बाबा हरि शाह के प्रमुख राकेश शाह के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित बाबा राकेश शाह को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली से 6 अक्तूबर तक गिरफ्तारी पर स्टे मिली थी। अग्रिम जमानत उच्चतम न्यायालय की ओर से रद्द किए जाने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक युवती ने राकेश शाह सहित एक अन्य व्यक्ति पर अम्बोआ स्थित धार्मिक डेरे में उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और वीरवार को अंब कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद