फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुबोवाल पंचायत के उपप्रधान ने साथियों संग थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री की उप​स्थिति में पूबोवाल के उप प्रधान संग स्थानीय लोगों  ने था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हरोली हलके के पुबोवाल पंचायत के उपप्रधान संदीप सिंह बुधवार को साथियों सहित बाबा संतोष दास की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। संदीप सिंह अपने साथियों के साथ गोंदपुर जयचंद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिले। उनके साथ लंबी चर्चा हुई और संदीप सिंह ने मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का एलान किया, जिस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संदीप सिंह व उनके साथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा संतोष दास लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और लगातार उनका सहयोग मिला है और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव आगे रहते हैं। आज प्रसन्नता का विषय है कि पुबोवाल के कर्मठ उप प्रधान संदीप सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में उनका पूरा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि हर गांव, गरीब, खेत की सेवा करना हमारा लक्ष्य है। हरोली क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। मुकेश ने कहा कि पुलिस के तंत्र को मजबूत किया गया है। प्रशासनिक कार्यालय मजबूत हुए हैं, पानी के समस्या को हल किया जा रहा है। बिजली की समस्या को हल किया जा रहा है। सड़क, गलियां और रास्ते पक्के किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें