फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपनिदेशक ने खंगाले जखेड़ा स्कूल के दस्तावेज

Wed, 29 Jul 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) जिला ऊना अनिल कुमार तक्खी व उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखेड़ा का नियमित निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय बनगढ़ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनगढ़ का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों की सभी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों, जिनमें स्काउट एंड गाइड, बिल्डिंग फंड, अमलगमेटेड फंड, यौन उत्पीड़न रजिस्टर, पानी की टंकी सफाई रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। सभी रजिस्टर सुव्यवस्थित पाए गए तथा विद्यालयों की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें