फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपनिदेशक ने किया टकारला स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी व उनकी टीम ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टकारला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। तक्खी ने राजकीय प्राइमरी पाठशाला टकारला तथा राजकीय प्राइमरी पाठशाला टकारला (अपर) भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल के बच्चों से संवाद किया तथा उनसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। मिड-डे मील की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की भी जांच की गई। तक्खी ने प्रत्येक बुधवार को जो बच्चे अंडा खाने के इच्छुक हो उन्हें अंडा देने तथा बाकी बच्चों को फल देने की सिफारिश की, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें