फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियर चिकित्सा तकनीक से होंगे रूबरू

विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के बीच हुए समझौते के दौरान। संस्थान
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के सहयोग से हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर ने एक ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग और सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थानों के निदेशकों ने खास तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी और ड्रोन सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। इसमें प्रो. मनीष गौड़ निदेशक आईआईआईटी ऊना, डॉ. वीर सिंह नेगी कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुर, डॉ. नवीन चेग्गोजू, संकाय प्रभारी (योजना और विकास), आईआईआईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के डीन उपस्थित रहे। इस सहयोग का उद्देश्य नवाचार और ज्ञान साझा करने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। इसमें सहयोगी अनुसंधान परियोजनाएं, नई खोजों और तकनीकी प्रगति के लिए संयुक्त प्रयास, स्टार्टअप इको सिस्टम का विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवाचार के अवसर प्रदान करना मुख्य क्षेत्र शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम और शैक्षणिक गतिविधियां, छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करवाए जाएंगे। प्रयोगशालाओं और अधोसंरचना की स्थापना, उन्नत प्रयोगशालाओं और सुविधाओं का निर्माण, शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं के साझा उपयोग के बारे में दोनों संस्थानों की क्षमताओं का लाभ उठाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का फायदा प्रशिक्षु इंजीनियर उठाएंगे। यह साझेदारी स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करते हुए नवाचार और अंतर-विषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से ऐसे प्रभावशाली प्रोजेक्ट तैयार होने की उम्मीद है, जो शैक्षणिक समुदाय और समाज दोनों को लाभ पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें