फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपायुक्त ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी और जनसहभागिता पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में जिलेभर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ किया। यह 60 दिवसीय अभियान आगामी 8 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज की सामूहिक ऊर्जा और उत्पादकता को भी कमजोर करता है। इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए सभी विभागों, संस्थानों, पंचायतों और नागरिक संगठनों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागों से अभियान की सफलता के लिए समर्पित भाव से योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि हर व्यक्ति की सहभागिता से ही तंबाकू मुक्त ऊना, तंबाकू मुक्त हिमाचल का संकल्प साकार हो सकता है। उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से आह्वान किया कि वे तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान प्रमाणन और तंबाकू मुक्त ग्राम एवं पंचायत प्रमाणन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें