फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपायुक्त ने बैंबू विलेज परियोजना का किया निरीक्षण

Wed, 21 Aug 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना के घंडावल का दौरा कर वहां निर्माणाधीन बैंबू विलेज परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत बैंबू प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया तथा वहां प्रगति का जायजा लेने के साथ कार्यों को गति देने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। केंद्रीय बैंबू मिशन के तहत ऊना के घंडावल में करीब पांच करोड़ रुपये लागत की इस बैंबू विलेज परियोजना में प्रसंस्करण इकाई, टूथ ब्रश तथा फर्नीचर तथा बांस का अन्य सजावटी सामान बनाने की इकाई स्थापित करने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि बैंबू विलेज परियोजना का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस परियोजना को क्रियाशील किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें