फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपायुक्त ने सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई

Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार सदभावना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में उन्होंने दिवंगत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपायुक्त जतिन लाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, सीपीओ संजय सांख्यान, डीआरओ अजय सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सद्भावना शपथ ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें