ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में सड़क तथा खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इसके उपरांत सायं 6.30 बजे रोड़ा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के साकार होने से सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी और खेल अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी, जिससे ऊना जिला समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों व युवाओं को लाभ मिलेगा। संवाद