फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपमुख्यमंत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना प्रवास पर

Wed, 25 Feb 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के अलावा जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। अपने दौरे में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 25 फरवरी सायं अपने आवास गोंदपुर जयचंद पहुंचेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल के बीटन गांव में पंचायत घर का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत दोपहर एक बजे कुंगड़त में नवनिर्मित पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री जिला परिषद सभागार ऊना में आयोजित जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद 3 बजे वह जिला कल्याण समिति की बैठक में भी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें