फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छेत्रां दंगल कमेटी को दिए एक लाख

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छेत्रां दंगल मेले में पहलवानों के साथ।संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
कहा, पारंपरिक खेल
विज्ञापन

कुश्ती को बचाने के लिए युवाओं का अहम रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेत्रां में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार देर शाम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह आयोजन ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी की ओर से किया गया, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कुश्तियों का आनंद लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी को एक लाख रुपये दिए तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। अग्निहोत्री ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जो न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और अनुशासन का भी प्रतीक है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अहम भूमिका अदा करती हैं, क्योंकि खेलों से शरीर मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, ग्राम पंचायत छेत्रां के प्रधान विकास राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, दंगल कमेटी के सदस्य मेहर सिंह, मुकेश धीमान, अशोक कुमार, मोनी ठाकुर, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें