फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक अवसाद एक गंभीर मनोदशा विकार : डॉ. राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शनिवार को लीगल सर्विस अथॉरिटी ऊना की ओर से मेंटल इलनेस विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग अंब से आए डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अवसाद, चिंता और सिज़ोफ्रेनिया जैसे मानसिक विकार व्यक्ति के मूड, सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण के लिए आवश्यक है।एडवोकेट दिनेश कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को मानसिक रोगियों से संबंधित सांविधानिक प्रावधानों और कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने आभा कार्ड बनाने का आग्रह किया और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन जानकारियों को समाज में साझा करें।कार्यक्रम में शांति शर्मा, प्रो. अमित कुमार, प्रो. सुखदेव, डॉ. सुजाता, डॉ. रजनीश, विनोद कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें