फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नई क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना वापस करने की मांग

विज्ञापन
गगरेट में प्राथमिक शिक्षकों ने नई क्लस्टर प्रणाली का विरोध करते प्राथमिक चिकित्सक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। प्रदेश सरकार की नई क्लस्टर प्रणाली (23 सितंबर 2025) के विरोध में प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक नाराज हैं। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ गगरेट-1 के अध्यक्ष कुलदीप कंग के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय गगरेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें अधिसूचना तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। शिक्षकों ने बताया कि इसी प्रकार की अधिसूचना 29 नवंबर 2023 को भी जारी हुई थी, लेकिन विरोध के चलते स्थगित की गई थी और 13 फरवरी 2024 को गठित समिति ने इसे व्यावहारिक न मानते हुए अस्वीकार किया था। बावजूद इसके विभाग ने इसे पुनः जारी कर दिया। संघ ने कहा कि यह निर्णय प्राथमिक शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें