फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाविद्यालय परिसर में रखी ईवीएम हटाने की मांग

Sat, 03 Aug 2024 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा एडीसी ऊना को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कार्यकर्ता अभिषेक बसरा, विशाल, चंदन सेखरी, ऋषि, दिनेश, कार्तिक, सक्षम, देवेश, अंकुश, रोहित, कैंपस प्रेसिडेंट विशाल ने एडीसी ऊना को बताया कि चुनाव हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन अभी तक ईवीएम मशीन महाविद्यालय ऊना में ही रखी गई हैं, जिसके कारण महाविद्यालय में छात्रों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया कि महाविद्यालय परिसर में रखी गई ईवीएम मशीनों को जल्द हटाया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई के अध्यक्ष ने बताया कि ऊना महाविद्यालय में रखी गई ईवीएम मशीनों के कारण छात्रों को क्लब करके पढ़ाई करनी पड़ रही है। बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जल्द से जल्द महाविद्यालय परिसर में रखी गई ईवीएम मशीनों को वहां से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें