फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सस्पेंड कर्मियों को बहाल करने की मांग

Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल वीरवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र कौशल एवं जिलाधीश जतिन लाल से मिला। लेक्चरर संघ के प्रतिनिधियों ने उपनिदेशक राजेंद्र कौशल एवं जिलाधीश ऊना को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सस्पेंड हुए कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने का आग्रह किया और ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी संगठनों के भी काफी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लेक्चरर संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिलाधीश ने इस बारे में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान लापरवाही के चलते तीन लोगों को सस्पेंड किया गया था, जिनमें से दो शिक्षक हैं। लेक्चरर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन, जिला प्रधान देवेंद्र सिंह बेली, महासचिव शशि सैनी, कार्यकारी राकेश मल्होत्रा, प्रांतीय संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण लखनपाल, विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान चंद्रकेश धीमान सहित काफी संख्या में लेक्चरर संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें