फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल प्रदेश होमगार्ड जवानों के अधिकारों की रक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने देश के चारों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया से होमगार्ड जवानों के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्याय की मांग की है। जोगिंदर सिंह ने सवाल उठाया कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी होमगार्ड संगठन को अन्य सरकारी और अर्धसैनिक बलों के समान सम्मान और सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं। विभागीय अधिकारियों से लेकर जिला, राज्य और केंद्र प्रशासन तक सभी ने होमगार्ड जवानों की उपेक्षा की है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़े होमगार्ड जवान आज भी शोषित हैं और उन्हें स्थायी सेवा, नियमित वेतन और सांविधानिक समानता नहीं मिली है। जोगिंदर सिंह ने न्याय मिलने में होने वाली देरी को भी अन्याय करार देते हुए कहा कि मुकदमों में बार-बार तारीख बढ़ाने की प्रवृत्ति को रोकना आवश्यक है। कई होमगार्ड जवान न्याय पाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई या संपत्ति तक बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें