ऊना। भाजपा युवा नेता अरुण कौशल ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने ऊना शहर की मुख्य रेड लाइट चौक का नाम सद्भावना चौक रखने और वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान परशुराम और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इसके साथ हमीरपुर मार्ग पर संत बाबा बाल आश्रम तक स्ट्रीट लाइटों के विस्तार की मांग भी उठाई है। कहा कि हमें देश हित और समाज हित में एक होकर चलने की जरूरत है। भगवान परशुराम, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महाराणा प्रताप ने देश के लिए बलिदान दिया और समाज को एकजुट किया। उन्होंने आगे कहा कि सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए। संवाद