फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंत्री नितिन गडकरी से उठाई फ्लाईओवर को आगे बढ़ाने की मांग

Fri, 17 Jul 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता गोवर्धन सोनी की मांग पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वीरवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान एनएच-503 (नंगल-किरतपुर साहिब) फोरलेन परियोजना के तहत नया नंगल स्थित शिवालिक एवेन्यू चौक से आगे तक फ्लाईओवर बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अवगत करवाया कि वर्तमान प्रस्तावित अलाइनमेंट के अनुसार फ्लाईओवर समाप्त होने के बाद शिवालिक एवेन्यू का यह व्यस्त चौराहा दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बना हुआ है। उक्त स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होने से कई लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रस्तावित अलाइनमेंट में आवश्यक संशोधन करने तथा फ्लाईओवर को विस्तारित करने की संभावनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें