थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के तहत हरीनगर से सोमेश्वर महादेव मंदिर तक लिंक रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल विकास खंड कार्यालय में अधीक्षक से मिला। उन्होंने कहा कि कई दिनों से इस संपर्क मार्ग की मांग कर रहे हैं। धन स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि काम को जल्द शुरू किया जाए और लोगों को सुविधा प्रदान की जाए। हरीनगर से सोमनाथ मंदिर तक एक नया लिंक रोड बनेगा, जो स्थानीय निवासियों और तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण से सोमनाथ मंदिर जाने का रास्ता सुगम होगा और आसपास के गांवों के लोग भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में परिवहन की व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे ग्रामीणों के लिए आवागमन आसान होगा और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। खंड विकास कार्यालय के अधीक्षक विजय कुमार ने कहा कि ज्ञापन मिला है। पंचायत के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संवाद