फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष में लगभग 110 सफल प्रसव हुए, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। नागरिक अस्पताल बंगाणा गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। डॉ. अतुल राणा के नेतृत्व में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है लेकिन अभी यहां और सुधार की जरूरत है। अस्पताल में पिछले एक वर्ष में लगभग 110 सफल प्रसव हुए। इनमें 80 नॉर्मल और 30 सिजेरियन डिलीवरी रही हैं। प्रसव कराने वाली स्थानीय महिलाएं डिंपल और पुष्पा देवी ने कहा कि यदि अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन, ब्लड बैंक और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो उन्हें ऊना जैसे बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने विधायक से इन सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक विवेक शर्मा ने इन मांगों को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में अस्पताल में आधुनिक लैब, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक और सिजेरियन ऑपरेशन की स्थाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को उनके नजदीकी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें