फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हर जिले में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बलों ने मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक बल कल्याण संगठन ऊना की तिमाही बैठक देवी मंदिर अंब में संगठन के मुख्य पैट्रन सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 35 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में संगठन के तीन दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार से हर जिले में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग उठाई गई ताकि सेवानिवृत्त जवानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। साथ ही ऊना में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए चंडीगढ़ या जालंधर न जाना पड़े। सदस्यों ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को ओपीएस में शामिल करने की भी जोरदार मांग की। सदस्यों का कहना था कि सीमा पर 24 घंटे ड्यूटी देने वाले जवानों के साथ यह भेदभाव उचित नहीं है। इसके अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड सुविधा देने तथा हर जिले में शहीद अर्धसैनिक जवानों की स्मृति में वार मेमोरियल बनाने की भी मांग की गई। अर्धसैनिक शहीदों का रिकॉर्ड न होने के कारण उनके परिजनों को सरकार से सहायता या नौकरी नहीं मिल पाती। बैठक में शिव मोहन, सरवन सिंह, मनोहर लाल, अमीर हुसैन, मतीधर शर्मा, सुखचैन सिंह, धीरज दास, दलवीर सिंह और ताज मोहम्मद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें