फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पत्रकार कल्याण बोर्ड के गठन और पेंशन योजना लागू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन रविवार को बंगाणा में हुआ। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना की चुनौतियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के उपरांत संगठन ने मुख्यमंत्री को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से ज्ञापन दिया और पत्रकार कल्याण बोर्ड के गठन और पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करने, पत्रकारों को पेंशन का प्रावधान करने, प्रेस क्लब भवनों के लिए अनुदान, पत्रकारों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति व ऋण सुविधा, तहसील स्तर पर पत्रकार मान्यता, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम, स्वास्थ्य बीमा योजना, परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा, रेस्ट हाउस में रियायती ठहराव, प्रेस क्लबों को घरेलू दरों पर बिजली उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें शामिल रहीं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है और वे स्वयं सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें