फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रयागराज एक्सप्रेस के ऊना तक विस्तार की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। ऊना, हमीरपुर और आसपास के जिलों के लोगों ने चंडीगढ़ से चलने वाली 14217/18 प्रयागराज एक्सप्रेस को ऊना तक बढ़ाने की मांग की है। इससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा रेल संपर्क मिलेगा और उन्हें चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से आने की परेशानी नहीं होगी। साथ ही, 22454/55 चंडीगढ़–पाटलीपुत्र सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी ऊना तक चलाने की मांग की गई है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। इसके अलावा 64513/14 ईएमयू ट्रेन को नंगल डैम से हरिद्वार तक बढ़ाने की भी मांग उठी है, जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार, व्यापारी नेता सुरेश शर्मा और पूर्व छात्र नेता अमित वर्मा ने कहा कि ऊना जिला लंबे समय से रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहा है। जनहित को देखते हुए इन ट्रेनों का ऊना तक विस्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर इसे संसद और रेल मंत्रालय तक उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें