फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दीपिका का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 02 Nov 2026 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अंब की छात्रा दीपिका ने धर्मशाला में आयोजित 67वीं अंडर-19 राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। काठियाड़ी निवासी दीपिका ने 100 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इस जीत के साथ ही दीपिका का चयन नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में दीपिका का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें