फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में दीपक इलेवन बनी विजेता

Sun, 05 May 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। युवा वर्ग को नशे से दूर रख खेलों और अपने शरीर को फिट रखने के लिए अहम रोल अदा कर रहे नंगल के मोहल्ला राजनगर में स्थित मोड फिटनेस सेंटर की ओर से नंगल में बीबीएमबी के क्रिकेट मैदान में चौथी मोड प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। मोड फिटनेस सेंटर के मालिक रेशव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं की चार टीमें हिस्सा लेती हैं। 6-6 ओवर की इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षित पुरस्कार देकर नवाजा जाता है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दीपक व अभिषेक इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें अभिषेक इलेवन को हराकर दीपक इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, गायक पंमी हंसपाल, विनोद सेठ, हरमन भाटिया सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें