फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल एक हिस्से को नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन'' करें घोषित : डीसी

विज्ञापन
टाहलीवाल बाजार में डीसी ऊना निरीक्षण करते। विभाग
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। डीसी जतिन लाल ने टाहलीवाल मुख्य बाजार में सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाजार में पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी के लिए उचित स्थान निर्धारित करने का आदेश दिया और मुख्य बाजार के एक हिस्से को ''नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन'' घोषित करने को कहा। साथ ही बसों के ठहराव के लिए समय और स्थान तय करने को कहा, ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव ने टाहलीवाल नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें डीसी ने गौर से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें