ऊना। जिला ऊना के हरोली थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (45) निवासी हरोली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार रविवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। सोमवार सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो संदीप कुमार का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत हरोली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।