ऊना। ऊना थाना क्षेत्र के तहत रामपुर स्वां नदी के समीप एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जीत सिंह (65) निवासी कांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के अनुसार जीत सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और बीते दिन घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजन उन्हें काफी देर तक तलाशते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार को स्थानीय व्यक्ति ने स्वां नदी के पास शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अमित यादव ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।