फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेड़ से लटकती मिली प्रवासी मजदूर की लाश

Tue, 02 Apr 2024 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के गांव मवा कोहला में सोमवार को एक युवक की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र का ही एक निवासी शॉर्टकट रास्ते से होकर अपने गांव को जा रहा था। इसी दौरान उसे एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती दिखाई दी। उसने इसकी सूचना तुरंत दौलतपुर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ पर लटकती लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उक्त मृतक की पहचान नितेश (22) पुत्र अमिटक प्रसाद निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर की हुई। वह पिछले काफी समय से गांव नंगल जरियाल में रहकर क्षेत्र में टाइल लगाने का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि मृतक होली वाले दिन से गायब था। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें