फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिलग्रा गांव में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 14 Oct 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना) । लठियाणी पंचायत के बिलग्रां गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान चिरंजी लाल पुत्र राम लाल निवासी बिलग्रां के रूप में हुई है। मृतक पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त था। सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेवार बताया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक चिरंजी लाल रोजाना अपने बड़े भाई निक्का राम के साथ लठियाणी स्थित हलवाई की दुकान में जाता था। प्रतिदिन की भांति निक्का राम सोमवार सुबह चिरंजी लाल के घर के बाहर आवाज लगाकर बुलाने लगा। कोई जवाब न आने पर निक्का राम ने जब दरवाजा खोला, तो पाया कि चिरंजी लाल फंदे से झूल रहा था। चिरंजी लाल पंजाब पुलिस से वर्ष 2020 में रिटायर्ड हुआ था। रिटायर्ड के एक वर्ष बाद पत्नी कला देवी की मौत हो गई थी। चिरंजी लाल के दो बेटे हैं। इनमें एक सीआरपीएफ में है, जबकि दूसरा पंजाब पुलिस में है। थाना प्रभारी बंगाणा रोहित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें