फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी ने कुटलैहड़ में जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

Fri, 10 May 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, कुरियाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूसल व कुरियाला में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधाओं के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर सभी न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित बनाई गई हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की सुविधा के लिए छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर व शौचालय समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान मतदान केंद्रों पर एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवी भी लोगों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। जिले में चुनावों के लिए कुल 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 118 मतदान केंद्र हैं। जिले में हर विस क्षेत्र में 10 मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस तरह जिला में कुल 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिनका जिम्मा महिला कर्मी संभालेगी। जिला में कुल 4,31,256 मतदाता हैं, जिनमें 2,18,224 पुरुष मतदाता, 2,13,028 महिला मतदाता और 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें कुटलैहड़ में कुल 86,870 मतदाता हैं, जिनमें 43,715 पुरुष मतदाता, 43,154 महिला मतदाता और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इससे पहले उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के निर्माणाधीन भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें