फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएवी ऊना ने 10 विकेट से लठियाणी को हराया

विज्ञापन
डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना  की क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम स्टाफ के साथ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना ने क्रिकेट प्रतियोगिता का इंदिरा स्टेडियम में आयोजन किया। अंडर-17 की क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी के सभी विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीएवी लठियाणी और डीएवी ऊना के बीच हुआ। टॉस जीतकर डीएवी लठियाणी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट खोकर टीम ने 47 रन बनाए। डीएवी ऊना ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए चार ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 10 विकेट से मैच जीतकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की विद्यालय के वैभव शर्मा ने सर्वाधिक 19 रन और अनुज कंवर 16 रन बनाकर नॉट आउट रहे। डीएवी ऊना का चयन डीएवी बरमाणा में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए होना गर्व का विषय है। प्राचार्य अतुल महाजन और स्थानीय कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ने क्रिकेट टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें