लठियाणी (ऊना)। राय बैडमिंटन अकादमी की ओर से आयोजित हिमाचल प्रदेश जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में डीएवी लठियाणी के खिलाड़ी देवांश राणा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। देवांश ने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिंगल्स में उपविजेता रहे। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता देवांश की मेहनत, लग्न और खेल कौशल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देवांश की जीत न केवल उनके लिए बल्कि पूरे डीएवी परिवार के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ठाकुर ने देवांश के कोच, अभिभावकों और विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ को भी बधाई दी तथा देवांश को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि देवांश का समर्पण और बैडमिंटन के प्रति अटूट इच्छाशक्ति उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।