फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दौलतपुर अस्पताल को मिलेगा जनरेटर : राकेश कालिया

Mon, 10 Jun 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दौलतपुर चौक कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल विधायक राकेश कालिया  अस्पताल में विजली की समस्या 
विज्ञापन
बिजली गुल हो जाने पर अंधेरे में डूब जाता है अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा के कस्बा दौलतपुर चौक में स्थित सीएचसी दौलतपुर चौक में अब बिजली जाने पर मरीजों को रही समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए अस्पताल में जनरेटर लगाए जाने के लिए दौलतपुर चौक का कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल रविवार को गगरेट के नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया से मिला और दौलतपुर चौक अस्पताल में बिजली गुल हो जाने पर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ को मरीजाें के इलाज और अन्य कार्य करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दौलतपुर चौक सीएचसी अस्पताल इलाके के करीब 20 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन रोजमर्रा की सुविधाओं की आपूर्ति न होने से मरीजों को भारी मुश्किलों से जुझना पड़ता है। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राकेश कालिया को अस्पताल और जल आपूर्ति व क्षेत्र की अन्य अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं, इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने उपस्थित प्रतिनधिमंडल को आश्वस्त करवाया कि जल्द ही दौलतपुर अस्पताल में बिजली की समस्या के निदान के अधिक क्षमता का जनरेटर लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए, ताकि गर्मियों में मरीजों को इलाज के लिए बिजली की कोई समस्या न हो। इस मौके पर कैप्टन गुरमीत, ओमराज कंवर, विजय सिंह, केलाश, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें