फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक काॅलेज ने एमओयू किया साइन

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक और  अर्थ फाउंडेशन  के बीच एमओयू हस्ताक्षरित करतेहुए स्ट
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक और अर्थ फाउंडेशन बांबे बेस्ड कंपनी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। अर्थ फाउंडेशन की ओर से पुनीत सीईओ और कर्ण कौशल प्रोजेक्ट मैनेजर नार्थ जोन इस अवसर पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युधवीर सिंह पटियाल ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और यह समझौता इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। जिससे उनके कौशल विकास और करियर निर्माण में सहायता मिलेगी। इस मौके पर डॉक्टर रमन चौधरी डॉक्टर, मनोज कोहल ,डॉ शिवानी, प्रोफेसर राजकुमार सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें