सरकार ने नोटिफिकेशन की जारी, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लेस
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक, ऊना। दौलतपुर चौक सीएचसी अस्पताल अब आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनेगा, जिसके लिए सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। इससे गगरेट क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को भी एक बड़ा फायदा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा केबिनेट बैठक में स्वास्थ्य के मद्देनजर बड़े फैसले लिए गए थे, जिसमें आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का फैसला लिया था। इसमें दौलतपुर चौक सीएचसी को जगह मिलने से सीएचसी अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। इसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। दौलतपुर चौक सीएचसी के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनने से जहां डाॅक्टरों के साथ-साथ अन्य स्टाफ के भी पद सृजित होंगे। वहीं, स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों के पद भी दौलतपुर चौक को मिलेंगेI। मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक सीएचसी में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनने के बाद सीटी स्केन, अत्याधुनिक लेबस सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को होगा। वहीं, गगरेट के स्थानीय लोगों सतदेव पराशर, योगेश शर्मा, विजय ठाकुर, सन्नी शर्मा, सन्नी चौधरी, अनिल डडवाल सहित स्थानीय लोगों ने भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है।
34 अस्पताल बनेंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
प्रदेश सरकार शुरू में 34 अस्पतालों को आदर्श संस्थान बनाया जाएगा। इन सभी संस्थानों में मेडिसिन, सर्जरी, पेडियाट्रिक्स, गायनी, ऑर्थोपेडिक, एनएसथीसिया के स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक संस्थान में कम से कम 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टर होंगे। सबसे पहले रीजनल अस्पताल, जिला अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा।
बाक्स
बीएमओ गगरेट डाॅ. पंकज ने बताया कि सरकार द्वारा दौलतपुर चौक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की नोटिफिकेशन जारी की गई है और जल्द ही इसके तहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बाक्स
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है और इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसमें कई डाॅक्टरों के पद सृजित होने के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं जनता को मिलेंगी।