फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दर्शन सिंह को मिली एसएमसी की कमान

Wed, 12 Jun 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। इसमें प्रधान पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया। ऐसे में दोनों पर सहमति न बन पाने के बाद मतदान करवाया गया। इसके चलते 160 मत बच्चों के अभिभावकों द्वारा डालेंगे, जिसमें दो मत सही न पाने के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रभारी स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान की उपस्थिति में करवाया गया। ऐसे में दर्शन कुमार को 103 मत पड़े और उसके प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 55 मत मिले। इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। सदस्यों में लता देवी, रीता ठाकुर, बबली देवी, विकास शर्मा, संजीव भारद्वाज, अशोक कुमार, सीमा देवी, बिट्टू, मीना देवी, विकास ठाकुर व दुर्गादास को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें