फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खैर का पेड़ खंभे पर गिरने से ग्वालसर में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करवाई दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। विधानसभा चिंतपूर्णी के तहत ग्राम पंचायत मैड़ी के गांव ग्वालसर में गांववासी पिछले तीन दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि कटान के दौरान खैर का पेड़ खंभे पर गिर गया था। खंभा टूट जाने के चलते अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बोर्ड के कर्मचारी कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में 20 घरों में बिजली नहीं है बाकि सभी घरों में बिजली है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी रोज नया बहाना लगाकर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों से लेकर हर कोई परेशान है। बच्चे शाम के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ में जंगल लगता है। ऐसे में जंगली जानवरों का भी डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कर्मचारी किसी के दबाव में आकर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। समस्या को लेकर बिजली बोर्ड अंब डिवीजन के अधिशासी अभियंता पुनीत चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लकड़ी के ठेकेदार ने खैर के पेड़ काटे थे। ठेकेदार की गलती के चलते पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया था और खंभा टूट गया। उसके बाद ठेकेदार की शिकायत पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद अब ठेकेदार उस खंभे को लगवा रहा है। जल्द ग्राम पंचायत मैड़ी के गांव ग्वालसर में बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें