फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धुसाड़ा पुल पर खतरनाक ओवरटेकिंग, बाल-बाल बचे वाहन सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। ऊना से बड़ूही की ओर आ रहे एक निजी वाहन के साथ खतरनाक हादसा होते-होते बचा। जब हरियाणा नंबर की एक बस (एचआर 67सी 5265) ने धुसाड़ा पुल पर अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक किया। वाहन चालक अरुण शर्मा ने बताया कि बस ड्राइवर पीछे से बेहद लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था और पुल पर बेहद खतरनाक ढंग से पास मारते हुए निकला, जिससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता था। संयोगवश, समय रहते उन्होंने वाहन को नियंत्रित कर लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। बड़ूही पहुंचने पर जब उन्होंने बस ड्राइवर से इस बारे में बात करनी चाही तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। स्थानीय प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें