फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लठियाणी बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर पूरा दिन उतारा जाता है सामान
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी दिन में दो बार करती है गश्त, नहीं दिया जा रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। लठियाणी बाजार में यातायात जाम की समस्या रोजाना बढ़ रही है। दुकानदार अपनी निजी गाड़ियों को सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर खड़ी करने के बाद अपनी दुकानों के अंदर चले जाते हैं। इसके बाद स्थानीय क्षेत्र से रोजमर्रा एवं अन्य सामान खरीदने के लिए आने वाले ग्राहक सड़क किनारे जगह न मिलने के कारण बीच में ही गाड़ियां खड़ी कर सामान खरीदने चले जाते हैं। इससे ऊना से हमीरपुर या हमीरपुर से ऊना की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, राहगीरों का सड़क किनारे चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों से एक दूसरे की गाड़ी का नुकसान भी हो चुका है। लेकिन, पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। जबकि, पुलिस की गाड़ी दिन में एक दो बार गश्त करती है। इसके अलावा बाजार में सुबह से लेकर शाम तक एनएच पर भारी गाड़ियां खड़ी कर सामान उतारा-चढ़ाया जाता है। सड़क पर शनिवार, रविवार और सोमवार को पंजाब से बाबा बालक नाथ के लिए अपने निजी वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। इसके अलावा हमीरपुर से ऊना और ऊना से हमीरपुर जाने वाली निजी बसें लठियाणी से होते हुए जाती हैं। बाजार में काफी देर तक बसें खड़ी रखते हैं। यदि चालकों को बस आगे पीछे करने के लिए कहा जाता है तो लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण एवं ग्राहकों प्रेम चंद, कुशल, राजकुमार, ओम प्रकाश के अलावा अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े इन बेतरतीब वाहनों पर नकेल कसी जाए। उधर, थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें