फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हम्बोली पंचायत में प्रवासी मजदूरों की दिहाड़ी तय

Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत हम्बोली में लंबे समय से चली आ रही प्रवासी मजदूरों की दिहाड़ी और स्थानीय लोगों के कार्यों को प्राथमिकता देने संबंधी समस्या का शनिवार को समाधान निकाल लिया गया। पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब पंचायत क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी मजदूरों की दैनिक मजदूरी 450 रुपये होगी तथा पंचायत के ग्रामीणों के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि पंचायत क्षेत्र में काम उपलब्ध नहीं होगा, तभी वे अन्य स्थानों पर कार्य करने जा सकेंगे। इस समस्या को जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह ने प्रमुखता से उठाया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान राज कुमार ने की। उपप्रधान कुलवीर सिंह, जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह बंटू, सभी वार्ड सदस्य, स्थानीय ग्रामीण तथा प्रवासी मजदूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें