फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रशर यूनियन ऊना करेगी मंडी आपदा राहत में 2.51 लाख की मदद

Tue, 08 Jul 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना क्रशर यूनियन के जिलाध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने मंडी जिला में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए अहम कदम उठाया है। डिंपल ठाकुर ने बताया कि कि यूनियन की ओर से मंडी में आपदा राहत कार्यों के लिए 2.51 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही मंडी जिले में आवश्यक निर्माण कार्यों और आपदा से प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण के लिए 100 टिपर रेत और बजरी निशुल्क पहुंचाए जाएंगे। यह समय एकजुट होकर मदद करने का है। क्रशर यूनियन ऊना सरकार और पीड़ितों के साथ खड़ी है। मंडी में जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें आपदा राहत के विभिन्न पहलुओं और दी जाने वाली सहायता को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें