शनिवार दोपहर को धौम्येश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए शिव भक्त। संवाद
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में शनिवार को प्रदेश सहित अन्य राज्यों से शिव भक्तों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। मंदिर में दिनभर श्रुद्धालुओं की रौनक देखने को मिली। कई श्रद्धालु सावन माह की चौथी रविवारीय संध्या को लेकर तैयारियों में सेवा करते नजर आए। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि चौथी रविवारीय संध्या में पंजाब के मशहूर गायक गगन मस्त व केके सिंह शिव भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रविवार सुबह लुधियाना के समाजसेवी व एडवोकेट गगन सैनी टीम सदस्यों के साथ मंदिर परिसर के नजदीक गलुआ में शिव भक्तों के लिए चाट, टिक्की व जलेबी का लंगर लगाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सभी शिव भक्तों के लिए रहने व खाने का पूरा प्रबंध किया गया है।