फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintpurni Temple

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए जेष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शनों के लिए कतारें शुरू हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि माथा टेकने के लिए कतारें मंदिर परिसर से मुख्य बाजार तक पहुंची। रविवार शाम तक करीब 17,000 श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने भक्तों की आमद को देखते हुए मंदिर कपाट सुबह 4:30 बजे ही खोल दिए। मंदिर खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ। रविवार को आलम यह रहा कि श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर द्वार से लेकर मुख्य बाजार तक पहुंच गई। माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं ने मां की महिमा का गुणगान और जयकारों के बीच गर्भ गृह तक सफर तय कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड जवानों ने जगह-जगह मोर्चा संभाला। होम गार्ड प्रभारी पूर्ण सिंह खुद मंदिर में सारी व्यवस्था को देखते नजर आए और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ लाइन व्यवस्था को भी बेहतर बनाते नजर आए। होमगार्ड जवानों ने मंदिर परिसर में बड़ी देर तक श्रद्धालुओं को बैठने नहीं दिया ताकि मंदिर में ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो जाए। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादातर श्रद्धालुओं की संख्या पंजाब राज्य से थी। रविवार को भक्तों की ज्यादा भीड़ थी इसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने और लाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जगह-जगह होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई। मंदिर में रविवार को करीब 17,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें