फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 21 Jul 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डेरा बाबा रुद्रानंद में चल रहे गुरु पुण्या महोत्सव के दौरान शनिवार को पहुंची संगत। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
नारी (ऊना)। जिला के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इस दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पूर्व सैनिक दिनभर तैनात रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे से ही डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रद्धालु आना शुरू हो गए। सुबह 10 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गर्ई। इसके बाद विधिवत रूप से विशाल भंडारा लगाया गया। बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसी कड़ी में आश्रम डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है।

डेरा बाबा रुद्रानंद में चल रहे गुरु पुण्या महोत्सव के दौरान शनिवार को पहुंची संगत। स्रोत जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें