फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विस क्षेत्र हरोली के तहत ललड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे व ईंट-पत्थर चले। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश निवासी वार्ड नंबर दो गांव ललड़ी तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके खेत के साथ प्रमोद कुमार मकान बना रहे है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रमोद कुमार ने अपनी छत का छज्जा उसकी जमीन की तरफ निकाल दिया है। जब उसके माता-पिता ने उनको छज्जा निकालने से रोका तो प्रमोद कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, दर्शना, मनजीत व प्रमोद की पत्नी जीया व संजीव कुमार ने मिलकर उसके माता-पिता के साथ गाली गलौज करने लग पड़े। उनकी आवाज सुनकर रवि और उसका भाई गौरव मौके पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने उसके व उसके परिवार के सदस्यों के साथ ईंट-पत्थरों के साथ मारपीट की। जिससे उसको व उसके पारिवारिक सदस्यों को काफी चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष में प्रमोद कुमार निवासी ललड़ी तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने गांव ललड़ी में अपनी जमीन पर मकान बना रहा था। इस दौरान शनिवार को वह अपने मकान का लैंटर डाल रहा था तो शाम लाल, रवि प्रकाश, सूरज प्रकाश, संदेश देवी, सुभाष चंद, शुभलता, हनी, संजीव कुमार, गौरव कुमार एवं शांति देवी ने जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज किया। एकदम से उन्होंने डंडों, सरिया व चाकू से उसके परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसे व उसके परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें