फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा जल्द मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन में फिटिंग का कार्य शुरू, आपातकाल में मरीज को नहीं किया जाएगा रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में फिटिंग और अन्य कार्य शुरू हो गए हैं। जल्द ही यह भवन तैयार हो जाएगा। इस ब्लॉक के शुरू होने से आपातकाल में गंभीर मरीजों को रेफर करने से छुटकारा मिलेगा। इससे जिलावासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद भवन में उपकरण स्थापित होना शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर कंपनी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस ब्लॉक के शुरू होने से क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में आने वाले मरीजों का उपचार क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही होगा। इस ब्लॉक में एक साथ 50 मरीजों का उपचार हो सकेगा। ब्लॉक में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में आपातकाल वार्ड में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों का उपचार किया जाता है लेकिन आपातकाल वार्ड में जगह की कमी है। इसके अलावा माइनर ओटी भी छोटा है। ऐसे में कोई हादसा होने पर अगर घायलों की संख्या अधिक हो तो प्रबंधन को वार्ड में उपचार देने के लिए काफी परेशानी होती है। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 23.75 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। भवन निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिलावासियों की लंबे अरसे से क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने की मांग अब पूरी होने जा रही है। सीसीबी में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर नहीं किया जाएगा। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। ब्लॉक के तीन मंजिला भवन में तीन ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।

कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन में फिटिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस ब्लॉक के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें