ऊना। जिला पुलिस ने बडैहर व सनोली में दो लोगों से 5500 रुपये की नकदी व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार निवासी बडैहर से 4400 रुपये व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किया है। वहीं, संतोषगढ़ पुलिस ने सनोली बाजार से राजेंद्र सिंह निवासी नंगल पंजाब से 11 सौ रुपये व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है।